होली पर निबंध

Below are the lines for Hindi essay on Holi. Few lines on Holi in Hindi. Srijnatmak Lekhan Holi.
Class 1, 2,3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10

  1. होली हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है।
  2. इसे रंगों का त्योहार भी कहते है।
  3. यह त्योहार २ दिन मनाते है।
  4. पहले दिन, होलिका जलाई जाती है जिसे होलिका दहन कहते हैं ।
  5. दूसरे दिन या धुलेंडी पर, फाल्गुन की पूर्णिमा को, होली रंग बिरंगे गुलाल और रंगों से खेलते हैं।
  6. होलिका दहन एक सत्य कथा पर आधारित है।
  7. सतयुग में विष्णु भक्त प्रह्लाद हुए।
  8. उनके पिता का नाम था हिरण्यकश्यप।
  9. हिरण्यकश्यप अपने पुत्र को मरवाना चाहते थे।
  10. पिता के कहने पर प्रह्लाद की बुआ, होलिका, प्रह्लाद को अपनी गोदी में लेकर जलती हुई चिता में बैठ गयी।
  11. होलिका को ना जलने का वरदान था।
  12. लेकिन विष्णु भक्त प्रह्लाद के प्रताप से होलिका चिता में जल गयी और प्रह्लाद बच गए।
  13. होलिका दहन, लकड़ियां और गोबर के कंडों को जलाकर मनाते हैं।
  14. यह अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है।
  15. सभी बच्चे और बड़े इस त्योहार को उत्साह से मनाते हैं |
  16. बच्चे तरह तरह की पिचकारियों में पानी और रंग भर कर एक दुसरे के ऊपर डालते हैं।
  17. कुछ बच्चे पानी के गुब्बारों से होली खेलते हैं।
  18. पूरा नज़ारा रंग-बिरंगा और उमंग भरा हो जाता है।
  19. घरों में तरह तरह के व्यंजन जैसे गुझिया, सेव, कांजी आदि बनाये जाते हैं।
  20. होली का त्योहार आपसी प्रेम और भाई-चारे का सन्देश देता है।
  21. होली का त्यौहार, भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है।